स्मार्ट सिटी बन रहे इंदौर शहर में कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है जहां वाहन चालकों और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और नई कार योजना के तहत काम को अंजाम देने के उद्देश्य से निगम आयुक्त हर्षिका सीही ने जानकारी देते हुए आज बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने सड़कों के मुद्दे पर मुख्य रूप से चर्चा की जिसमें इस बात पर भी चर्चा हुई थी मरीमाता से सदर बाजार क्षेत्र की जो सड़क है उसका एक एक मीटर के कार्य पूर्ण होने की समय सीमा तय करने के साथ ही काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। आपको बताना चाहेंगे कि बड़ी माता से सदर बाजार तक की सड़क का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है।
