हिंदू जागरण मंच ने निःशुल्क दिखाई द केरला स्टोरी मातृशक्ति में जागरूकता के लिए दिखाई मूवी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शाजापुर में मातृशक्ति और बहनों को धर्मातंरण और लव जिहाद के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हिंदू जागरण मंच द्वारा द केरल स्टोरी फिल्म का निःशुल्क प्रसारण करवाया जा रहा है।

हिंदू जागरण मंच शाजापुर द्वारा सिनेमा हॉल में नगर की 18 से 25 वर्ष की हिंदू बेटियों, मातृशक्ति एवं बहनों को निःशुल्क दिखाई जाने वाली इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ रहे धर्मांतरण, लव जेहाद के बाद होने वाली अप्रिय घटनाओं के दुष्परिणामों को रोकना और इसके प्रति जागरूकता लाना है। एक सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनें सिनेमा हॉल पहुंची और फिल्म देखने के बाद इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी।

Exit mobile version