नाबालिग मूक बधिर के साथ रेप मामले मे संदिग्ध लोगों के बयान के बाद होंगे डीएनए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों अनुभूति विजन संस्थान में एक बच्ची के साथ रेप की घटना घटित हुई थी इस पूरे मामले में पुलिस लगातार जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है तो वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले में कुछ लोगों को चिन्हित किया हुआ है और अब उनके आने वाले दिनों में बयान लिए जाएंगे।

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मौजूद अनुभूति विजन संस्थान में रहने वाली एक नाबालिग मूक बधिर जो कि शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग थी उसके साथ रेप की घटना घटित हुई थी इस पूरे मामले में पुलिस ने जब उसका मेडिकल चेकअप करवाया तो उसमें 5 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के माध्यम से कोर्ट में एक याचिका लगाई और उसके बाद इंदौर हाई कोर्ट ने उसके गर्भपात के निर्णय पिछले दिनों दिए हैं वहीं पुलिस अब उस पूरे मामले में गर्भपात करवाने के बाद गर्भपात का डीएनए करवाएगी और उसे सुरक्षित रखने के साथ ही बच्ची के आसपास रहने वाले संदिग्ध लोगों के बयान लिए जाएंगे और उसके बाद उनका डीएनए करवाएगा जाएगा फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अनुभूति विजन संस्थान में बच्ची के आसपास जिन लोगों का आना जाना रहता था उनको चिन्हित कर लिया है तो वही बच्ची जब घर गई थी तो वहां पर किन लोगों का बच्ची के आसपास सबसे अधिक आना जाना था उन्हें भी चिन्हित कर लिया गया है आने वाले दिनों में पुलिस उन सभी के बयान लेगी और उसके बाद उनका डीएनए करवाएगी डीएनए के आधार पर पुलिस पूरे मामले में आरोपी तक पहुंचने का प्रयास करने में जुटी हुई है।

Exit mobile version