नाबालिग पर शादी का बना रहा था दबाव युवती ने माना किया तो युवक ने हाथ की नस काटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से पालदा क्षेत्र का रहने वाला एक आरोपी द्वारा शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था, युवती शादी के लिए नहीं मानी। तो आरोपी द्वारा नाबालिक को धमकाने के लिए देर रात उसके घर गया और आरोपी द्वारा हाथ की नस काट ली। पीड़िता द्वारा आरोपी के खिलाफ भवर कुआं थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई वहीं नाबालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि भवर कुआं थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग द्वारा देर रात थाना पर शिकायत दर्ज कराई थी कि पालदा का रहने वाला आरोपी सोनू लंबे समय से नाबालिक को परेशान कर रहा है और शादी का दबाव बना रहा है और नाबालिग जब घर से निकलती है तो सोनू उसका पीछा करता है और उसे कई बार परेशान भी करता है नाबालिक द्वारा कई बार इसका विरोध किया गया लेकिन आरोपी नहीं माना जिसके बाद देर रात आरोपी नाबालिग के घर पहुंचा और अपने हाथों की नस काट ली और शादी के लिए लगातार दबाव बनाने के लिए कहा वहीं आरोपी को देर रात्रि नाबालिक की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर उस पर पॉस्को एक्ट के तहत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version