प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए ससुराल वालों को भेज दी अश्लील फोटो युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है युवक की एक लड़की से दोस्ती थी बाद में ब्रेकअप हो गया लड़की कि कहीं और शादी होने लगी तो उसने लड़की के निजी फोटो ससुराल वाले को भेजकर चरित्र के बारे में गलत बातें कही थी पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है।वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी का नाम वसीम चंदन नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है वही चंदन नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की से वसीम की दोस्ती हुई आरोपी ने उसका दैहिक शोषण भी किया बाद में दोनों के बीच दूरियां बन गई लड़की की कहीं और शादी होने लगी तो वसीम ने उसके शादी तुड़वाने के लिए उसके होने वाले दूल्हे और उसके घरवालों को उसके अश्लील फोटो पहुंचा दिए और उसके बारे में गलत बातें कही जिसके बाद उसकी शादी भी टूट गई परेशान होकर लड़की ने पुलिस की शरण ली है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Exit mobile version