इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया था जिसे एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया था वही नाबालिक के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था पूरे मामले में नाबालिग को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर लिया है वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां एक नाबालिक अपहरण का मामला सामने आया था नाबालिग के पिता ने थाने पहुंचकर नाबालिग के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी पूरे मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग को उज्जैन से दस्तयाब कर लिया है उसके साथ एक युवक को भी पुलिस थाने लेकर आई थी नाबालिग के बयान लिए गए जिसमें नाबालिग ने बताया कि युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया था नाबालिक के बयान के आधार पर नाबालिक के साथ दुष्कर्म भी होना सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है वही नाबालिक को उसके परिजन के सुपुर्द किया गया है पुलिस के मुताबिक आरोपी उसे बहला-फुसलाकर लेकर गया था वही एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया था
