इंदौर में बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसे ही एक ताजा मामले में विजयनगर पुलिस द्वारा डाटा एंट्री का काम देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है पुलिस ने पूरे मामले में युवक के अनुसार 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है
इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में आरना नामक डाटा एंट्री की कंपनी खोलकर बेरोजगार युवक के साथ धोखाधड़ी की घटना को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है बताया जा रहा है कि यश जैन नामक युवक पिछले दिनों काम की तलाश में कंपनी के कर्ताधर्ता ओं से मुलाकात की थी और डाटा एंट्री का काम देने की बात युवक से की गई जिसके बाद युवक ने 3 लाख 80 हजार रुपए की राशि कंपनी के संचालकों को डाटा एंट्री के आवाज में काम देने को लेकर दिए थे लेकिन नाही युवक को काम मिला और ना ही युवक के पैसे वापस किए गए इस पूरे मामले में बेरोजगार युवक द्वारा विजयनगर थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
