विजय नगर पुलिस एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार रिटायर्ड पुलिसकर्मी को पकड़ा है । आरोपी ने अपनी किराएदार 11 साल बच्ची के साथ हरकत की थी । आरोपी लंबे समय से फरार था जिस पर तीन हजार का इनाम भी घोषित था
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है । यह रिटायर्ड पुलिसकर्मी नाथूराम दुबे ने पिछले दिनों अपनी ही किराएदार 11 साल की बच्ची से हरकत की थी । आरोपी तभी से फरार था । जिस पर डीसीपी द्वारा तीन हजार का इनाम भी घोषित था । आरोपी ने कल कोर्ट में सरेंडर किया था जहा से पुलिस ने आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है ।
