विजय नगर पुलिस ने एक प्रापर्टी कारोबारी को धमकाकर उससे पैसे की मांग करने वाले दो बदमाशो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । फिलहाल दोनो ही आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है
मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है । यह प्रापर्टी कारोबारी राजेश साहू ने शिकायत दर्ज करवाई थी की खुद को पत्रकार बताकार राकेश यादव और उसका साथी उसे धमका कर 20 लाख रुपए की मांग कर रहे है । आरोपी पूर्व में एक लाख रुपए भी ले चुके है और पैसे के लिए लगातार धमका रहे थे । पैसे नही देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे थे । शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।
