नागपुर के सिविल ठेकेदार की इंदौर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर से नागपुर वापस जा रहे एक सिविल ठेकेदार की विजयनगर इलाके में तबीयत बिगड़ गई। उनहें दोस्त निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय भेजा गया है।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक विजय पिता मनोहर घटाने निवासी नागपुर की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। दोस्त प्रंशात पंवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विजय ओर उनके साथ तीन दोस्त ओर नागपुर से को नलखेड़ा बगुलामुखी माताजी दर्शन ओर फिर महाकांल दर्शन करने के लिये निकले थे। मंगलवार सुबह को महाकांल में दोपहर में दर्शन करने के बाद वह कार से विजयनगर होते हुए नागपुर जा रहे थे। विजयनगर में वह एक रेस्टोरेंट पर रूके यहां नाश्ता किया। इसके बाद वह कार में बैठे तो विजय ने घबराहट होने की बात की। दोस्त उनहें नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरो ने एमवाय अस्पताल भेज दिया जंहा उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय नागपुर में सिविल ठेकेदारी का काम करते है। उनकी पत्नी की दिल्ली में जॉब है। वही दो बेटिया है। जिसमें से एक स्कूल ओर दूसरी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी

Exit mobile version