मध्य प्रदेश सरकार की नवीन शराब नीति खिलाफ चलाई जा रही जन जागृति मुहिम चुनाव आचार संहिता लगते ही खत्म कर दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्व्होकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि आम नागरिकों में इस नवीन शराब नीति के खिलाफ काफी रोश है द्विवेदी द्वारा विगत 1 वर्ष से यह मुहिम सतत चलाई जा रही है इस नीति के विरोध में विभिन्न तरीके से मध्य प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित कर विरोध प्रकट किया गया
इस दौरान पत्र लिखकर आम नागरिको ने रोश व्यक्त किया। इस बाबद बैनर-पोस्टर लगाऐं गये, जगह-जगह शिविर लगाये गये, इन्दौर में करीब 84 किलो 600 ग्राम की पहली खेप चिठ्ठियों की भेजी गई फिर 47 किलो की, अब देवास-उज्जैन में 2 अक्टुबर से शुरू मुहिम में 52 किलो की चिट्ठियां भेजी गई द्विवेदी ने बताया कि महिलाओं युवतियों में खासा आक्रोश है, महाकाल दर्शन करने वाले धार्मिक लोग भी आक्रोशित है।
सरकार ने नेशनल हाईवे पर दुकानों को लायसेंस दे दिये जिसमें मक्सी उज्जैन देवास भोपाल रोड़ आवासीय क्षेत्रो में पब एवम बियरबॉर शराब दुकाने खुलवा दी शराब नीति का पालन नही किया जा रहा है
