नवागत अनुविभागीय अधिकारी द्वारा पटवारी सभागृह में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नवागत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा पटवारी सभागृह में आज इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों से मुलाकात की। इस अवसर पर जनपद पंचायत की सीईओ, एडिशनल तहसीलदार,नायब तहसीलदार,पटवारी सभागृह में मौजूद रहे! नवागत एसडीएम विजय राय ने सभी पत्रकारों से परिचय लिया!इसके बाद उन्होंने मीडिया से सहयोग की अपील की उनका कहना था कि जो शासन कार्य करें उसको प्रमुखता से मीडिया दिखाएं और जनहित की सकारात्मक खबरों को प्रमुखता दे! इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा शहर में बढ़ते अतिक्रमण एवं शासन की भूमियों पर हो रहे कब्जे की बातों को प्रमुखता से उठाया! एसडीएम ने भी कहा कि वह सभी विभागों एवं व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शहर की व्यवस्था बने और सुंदर हो ऐसा प्रयास करेंगे!

Exit mobile version