नवविवाहीता ने किया सुसाइड,पति ओर सास पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

26 वर्षीय एक नवविवाहिता ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे जब घर आकर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर झूल रही थी वही मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय मंजिला पति राहुल नामक महिला ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली महिला का 5 साल पहले ही राहुल से विवाह हुआ था घटना की जानकारी महिला पक्ष को दी गई वहीं शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया है। महिला पक्ष मायके वालों का कहना है कि महिला को आए दिन मारपीट की जाती थी और दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था हालांकि मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है पीएम रिपोर्ट और परिजन के बयानों के बाद ही महिला के आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version