इंदौर में नए पुलिस कमिश्नर ने पदभार ग्रहण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस कमिश्नर के रूप में मकरंद देउसकर ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। भोपाल से इंदौर पहुंचने पर पुलिस कमिश्नर का अधीनस्थ कर्मचारी अधिकारियों ने स्वागत किया। नवागत पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महिला अपराध, यातायात और साइबर क्राइम पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। और मेरे लिए बड़ी चुनौती रहेगी इसी के साथ नवागत पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इंदौर जैसे शहर में कमिश्नर के रूप में काम करने का अवसर मुझे मिला है। शासन की और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Exit mobile version