नवचेतना महिला संगठन द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में इन्दौर के रविंद्र नाट्य गृह में भव्य आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नवचेतना महिला संगठन द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में इन्दौर के रविंद्र नाट्य गृह में भव्य आयोजन..आयोजीत किया गया जिसमें अनाज की रंगोली, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, नाड़े की ज्वेलरी एवं ड्राई फ्रूट व्यंजन की प्रतियोगिता के साथ ही शाम को क्यूट ब्वॉय क्यूट बेबी प्रतियोगिता एवं मिसेज इंदौर रैंप वॉक का भी आयोजन हुआ

अग्रवाल समाज द्वारा अपने आराध्य भगवान अग्रसेन जी का जन्मोत्सव 15 अक्टूबर को धूमधाम से बनाया जाएगा इसके पूर्व अग्रसेन जयंती पखवाड़े के अंतर्गत समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा बड़े आयोजन किया जा रहे हैं इसी कड़ी में नवचेतना महिला संगठन द्वारा बुधवार को रविंद्र नाट्य गृह में भव्य आयोजन किया गया… आयोजन के अंतर्गत दोपहर में
अनाज की रंगोली, पार्थिव शिवलिंग निर्माण, नाड़े की ज्वेलरी एवं ड्राई फ्रूट व्यंजन की प्रतियोगिता के साथ ही शाम को क्यूट ब्वॉय-क्यूट बेबी प्रतियोगिता, 8 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रैंप वॉक एवं मिसेज इंदौर रैंप वॉक का आयोजन किया गया.. संस्थापक अध्यक्ष शशि ऐरन ने बताया कि यह आयोजन विगत 20 वर्षों से नवचेतना महिला संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में महिलाएं एवं बच्चे मंच के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं आयोजन का विधिवत शुभारंभ अतिथियों के कार्यक्रमों से भगवान अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ… आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सर्वश्री विनोद अग्रवाल, श्रीमती नीना विनोद अग्रवाल, विष्णु बिंदल, प्रेमचंद गोयल, टीकम गर्ग, शैलेश गर्ग, महेश मित्तल, प्रयोग गर्ग, गोविंद सिंघल, पवन अग्रवाल मोयरा सरिया,अरविंद वैल्यूअर, नितिन अपेक्स, श्रीमती प्रतिभा मित्तल एवं समाजसेवी श्रीमती कांता ओम अग्रवाल उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत जो चेतना महिला संगठन की संस्थापक अध्यक्ष शशि ऐरन, सचिन सुनीता पाटनी, उपाध्यक्ष कविता गोयल ने किया… आयोजन में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज जन उपस्थित थे..स्नेह भोज के साथ आयोजन का विधिवत समापन हुआ…

Exit mobile version