इंदौर के सीएचएल हास्पिटल के कार्डियक आइसीयू में लगी आग, मची अफरा-तफरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एलआईजी चौराहे पर स्थित केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स के आईसीयू में अचानक आग लगने से भगदड़ सी मच गई। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा तत्काल मरीजों को तुरंत दूसरे वार्डो में शिफ्ट किया गया है जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल के आईसीयू में अधिकतर गंभीर मरीज थे। फिलहाल फायर की टीम मोंके द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। हॉस्पिटल प्रबंधन के धनंजय कुमार वर्मा का कहना है की हॉस्पिटल के आईसीयू वॉर्ड में इलेक्ट्रिक पेनल में शार्ट सर्किट हुआ था जिससे धुंआ उठा उस समय वार्ड में 5 मरीज थे सभी को दूसरी यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया है ।सभी मरीज कार्डिएक अटेस्ट के मरीज थे सभी सामान्य स्थिति में है कोई जन हानि नहीं हुई है । आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मरीजों के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे आइसीयू के बाहर भी बड़ी संख्या में परिजन मरीजों की स्थिती जानने के लिए खड़े रहे । मौके पर पुलिस और जिला प्रसाशन दोनो के अधिकारी मौजूद रहे ।

Exit mobile version