नगर निगम द्वारा 50 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई व्यापारियों ने कार्यवाही का विरोध कर जमकर हंगामा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के खुले में मांस मटन के विक्रय पर लगे प्रतिबंध के बाद इंदौर नगर निगम लगातार नियम विरुद्ध संचालित दुकानों पर लगातार कार्रवाई की जारी है जहां इसी कड़ी में इंदौर नगर निगम के समीप बने मछली मार्केट पर बड़ी कार्रवाई ग्रीन बेल्ट में बनी कई दुकानों से मछलियां भी जप्त की।

दरअसल इंदौर नगर निगम के सामने बने मटन मछली मार्केट पर आज इंदौर नगर निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, इस दौरान निगम अधिकारी सहित MIC सदस्य व स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ला के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में नियम विरुद्ध खुले में मछली का विक्रय करते हुए पाई गई 50 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की ।इस दौरान व्यापारियों ने निगम की कार्यवाही का विरोध कर जमकर हंगामा किया।

दरअसल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आदेश के बाद पूरे मध्य प्रदेश में खुले में मांस मटन दुकानदारों पर शक्ति की जारी है जहां कुछ दिनों पूर्व इंदौर के करीब 200 से अधिक मांस मछली व्यापारियों की बैठक ली गई थी जहां उन्हें नियम के तहत व्यापार करने की समझाइश दी थी,जहा आज नगर निगम के सामने बने बड़े मांस मछली दुकानदारों पर बड़ी कार्यवाही की गई।

Exit mobile version