राह चलते एक नाबालिक को छेड़ने और र पीड़िता की मां के विरोध करने के बाद उसके साथ भी हाथापाई करने का एक मामला इंदौर के राजेंद्र नगर में दर्ज हुआ है पुलिस राजेंद्र नगर ने पीड़िता के शिकायत पर पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले को विवेचना में लिया है…
राजेंद्र नगर में छेड़छाड़ और हाथापाई करने के मामले को लेकर इलाके के वरिष्ठ अधिकारी आलोक शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए छेड़छाड़ की एक घटना प्रकाश में आना बताया और अधिक जानकारी देते हुए आलोक शर्मा ने कहा कि स्कॉर्पियो गाड़ी में आए दो अज्ञात बदमाशों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और पीड़िता की मां के विरोध करने पर उससे भी हाथा पाई की… घटना के बाद पीड़िता और उसकी मां ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की है और उम्मीद की जा सकती है कि घटना को अंजाम देने वाले दोनों ही आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे…
