इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई चाकू बाजी के मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है आरोपियों द्वारा एक युवक पर प्राण घातक हमला किया गया था
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों ऋषि पैलेस में एक युवक के साथ मामूली बात को लेकर बदमाशों ने जमकर मारपीट की थी और उसे चाकू मार कर घायल कर दिया था घटना के बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं तीन आरोपी घोंचू गोलू और सोहन घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे जिन्हें आज मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए बदमाशों से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद हुआ है पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं
