इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके दोस्त के साथ एक बदमाश ने मारपीट कर दी और फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां सुदामा नगर के रहने वाले प्रेम कालरा अपने साथी के साथ सोनू ढाबे पर खाना खाने गए थे खाना खाने के बाद प्रेम कालरा ढाबे के साइड में ही लघु शंका कर रहे थे उसी दौरान उसी दौरान ढाबे के सोनू नामक बदमाश द्वारा रोका गया इस बात को लेकर सोनू ने प्रेम कालरा की जमकर पिटाई कर दी बीच-बचाव करने आए प्रेम के साथी यशवंत के साथ भी सोनू ने मारपीट कर दी फिलहाल पुलिस ने प्रेम कालरा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
