इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई सदर बाजार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक प्रवीण नामक युवक अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई परिजन के मुताबिक वह शराब पीने के आदी थे देर रात शराब पीकर सोए थे और सुबह उठे नहीं फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत कैसे हुई है।

Exit mobile version