दो नशेड़ियों ने गाड़ियां फोड़ी, दो से वीडियो बनवाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कार-रिक्शा और स्कूटर फोड़ने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों ने शराब के नशे में गाड़ियां फोड़ी थी। नशे की अवस्था में ही तोड़फोड़ करते हुए एक-दूसरे से वीडियो बनवा रहे थे। पुलिस ने पहले तो अदमचेक काटकर पीड़ितों को रवाना कर दिया। मुलजिम पकड़े जाने पर रासुका लगाने की तैयारी हो रही है।

लसूड़िया पुलिस के मुताबिक पहली वारदात 8 अप्रैल को निरंजनपुर बस्ती में हुई थी। आरोपितों ने बंटी मुंदरिया के सवारी रिक्शा(एमपी 09एलआर-8564) के कांच फोड़ दिए। इसके बाद स्कीम-114 में कार और स्कूटर में तोड़फोड़ की गई। मामले में पुलिस ने बंटी की पत्नी रेखा की शिकायत पर सिर्फ अदमचेक काटा।

मंगलवार रात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दो आरोपितों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्‍होंने कार-रिक्शा फोड़ना कबूल लिया। आरोपितों ने बताया कि वे शराब के नशे में थे। शौक-शौक में गाड़ियां फोड़ दी। घटना में चार युवक शामिल थे। दो युवकों ने गाड़ियां फोड़ी और दो से वीडियो बनवाया। पुलिस दो आरोपितों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version