दो दिवसीय ज्योतिष परामर्श सम्मेलन देशभर के विद्वानों का लगेगा जमावड़ा आम लोगों को दोनों दिन निशुल्क परामर्श

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अभिनव कला समाज गांधी हाल में 1 और 2 जुलाई को निशुल्क ज्योतिष परामर्श सम्मेलन और विद्वान सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को प्रातः 9 बजे से शुरु हो रहे इस सम्मेलन में वैदिक, जन्मकुंडली, हस्तरेखा, मस्तिष्क रेखा, वास्तु अंक गणित, टैरो कार्ड, लाल किताब और अन्य विधाओं के विद्वान देशभर से शिरकत कर रहे हैं।

श्री महायोग शनि अनुसंधान सामाजिक संस्था के वास्तुविद राधेश्याम पांचाल, पंडित संजय शर्मा और पंडित प्रकाश गौड ने बताया कि देशभर से आए ज्योतिषाचार्यों के इस सम्मेलन में विभिन्न विधाओं पर चर्चा की गई एवं शोध पत्र पढ़े गए, इसके साथ ही आयोजन के दोनों दिन आम लोगो की कुंडलियां, हस्त, अंगूठे और मस्तिष्क रेखाओं के पारंगत विद्वान निशुल्क परामर्श दे रहे हैं। 2 जुलाई आयोजन के समापन से पूर्व सभी आमंत्रित विद्वानों का सम्मान किया जाएगा।

Exit mobile version