इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ बीते वर्ष छेड़छाड़ के एक मामले में कोर्ट में बयान बदलने को लेकर पीड़िता को आरोपियों द्वारा धमकाने का मामला सामने आया है।
जहा हिंदू संगठन के मान सिंह राजावत ने सुखलिया क्षेत्र में मीडिया के सामने जानकारी देते हुए, आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। श्री राजावत ने बताया कि 2022 में आजाद नगर थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, जिसको लेकर थाने में शिकायत भी हुई थी घटना के बाद मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। जहां पीड़िता के बयान आगामी तारीख को होने हैं, पीड़िता मूल रूप से उज्जैन जिले के इंगोरिया क्षेत्र की रहने वाली है, जहां आरोपियों द्वारा पीड़िता को कोर्ट में बयान बदलने के लिए धमकियां मिल रही है, मामले में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत करने भी पहुंची, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। वही पीड़िता के परिजनों ने हिंदू संगठन के लोगों से संपर्क कर इस मामले में न्याय दिलाने के लिए सहयोग करने की मांग की है जहां हिंदू संगठन के मानसीह राजावत ने मीडिया के सामने पर कार्रवाई करने की मांग की है।
