दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए मैरियट होटल के कर्मचारी की मुहाड़ी फाल में डूबने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मेघदूत नगर में रहने वाला शुभम पंवार दोस्तों के साथ मुहाड़ी फाल गया था। खुड़ैल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
इंदौर के होटल मैरियट के कर्मचारी की मुहाड़ी फाल में डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। खुड़ैल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। डेढ़ महीने पहले भी यहां इंदौर का एक युवक डूब चुका है।
पुलिस के मुताबिक, मेघदूत नगर निवासी शुभम श्रीराम पंवार बुधवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। मूलत: नागपुर निवासी शुभम विजय नगर क्षेत्र स्थित होटल मैरियट में काम करता था। बुधवार को उसका साप्ताहिक अवकाश था। नहाने के दौरान शुभम डूब गया। ग्रामीणों की मदद के घंटों बाद उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, 2 जुलाई को भी चंदन नगर निवासी अनस की डूबने से मौत हुई थी।

Exit mobile version