भोपाल से जेवर चोरी कर भागी थी दोनों महिलाएं, दोनों पर कई केस दर्ज हैं, भोपाल की हनुमानगंज पुलिस को दोनों की तलाश थी।
सराफा थाना पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो लाखों रुपये के जेवर चोरी कर फरार हुई थी। ये महिलाएं चुराए हुए जेवर इंदौर के सराफा बाजार में बेच रही थीं। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये नकद और जेवर बरामद किए हैं। एक महिला हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध 25 से ज्यादा केस हैं। दो बार जिलाबदर हो चुकी है।
सराफा टीआइ दीपक यादव के मुताबिक, पुलिस को खबर मिली थी कि सराफा बाजार में दो महिलाएं चोरी का सोना बेचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने आरोपित रजिया हसनू खां निवासी ऐशबाग भोपाल, अफरोज हसनू खां निवासी ऐशबाग को पकड़ लिया। पुलिस को अफरोज के बैग से चार लाख 20 हजार रुपये नकद और रजिया के पास से सोने के झुमके मिले। पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाओं की
