दोपहिया वाहन चोर शातिर आरोपी, क्राईम ब्रांच इन्दौर की कार्यवाही में धराये ।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

✓आरोपियों के कब्जे से चोरी के 02 दोपहिया वाहन, जिनमें एक KTM Duke व एक एक्टिवा वाहन(कीमत करीबन 03 लाख रू) बरामद।

इंदौर- शहर में अपराध पर नियंत्रण हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबंधी प्रकरणों में अज्ञात फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राईम ब्रांच इन्दौर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सस्ते दामो पर मोटर सायकल बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान से क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ द्वारा संयुक्त कारवाही कर आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा व नाम पता पूछने पर नाम आरोपी (1) मो.मोईन उर्फ़ अमन पिता सदाकत उर्फ़ शफीक खान नि. ग्रीन पार्क कॉलोनी चन्दन नगर इंदौर (2). उत्कर्ष पिता बृजमोहन दूरबार नि. विष्णुपुरी मेन साईं विला अपार्टमेंट भंवरकुआ (3). आलोक पिता अखिलेश्वर सिंह गहरवार नि. नानक नगर भंवरकुआ इंदौर का होना बताया । आरोपी आलोक गहरवार मिसरोद जिला भोपाल के झगड़े ,मारपीट के प्रकरण मे भी फरार चल रहा है।

आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा थाना भंवरकुआ व थाना लसुड़िया क्षेत्र से मोटर सायक़ल चोरी कर अन्यत्र बेचने की फिराक मे था कबूल किया है।

   आरोपीयो के कब्जे से मोटर सायक़ल चोरी की वारदात का मशरूका 02 दोपहिया वाहन जिनमें एक एक्टिवा व एक केटीएम ड्यूक बरामदगी सहित अन्य अग्रिम वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना थाना भंवरकुआ पुलिस के द्वारा की जा रही है। व अन्य चोरी कि घटनाओं के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
Exit mobile version