देपालपुर। थानांतर्गत ग्राम छोटी कलमेर में मृतक बाबु पिता मांगीलाल चौधरी का लहूलुहान हालत में शव शंकर चौधरी के खेत पर पडे होने की सुचना मिली सूचना एवं घटना स्थल के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया में ही मामला हत्या का होना पाया जाने से थाना देपालपुर पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 239/2023 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति हितिका वासल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने एवं एसडीओपी देपालपुर श्रीमति नीलम कन्नौज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर उपनिरीक्षक दीपक राठौर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी तक पहुंचने हेतु टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटना स्थल से मिले साक्ष्यों व घटना के पूर्व व पश्चचात के परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक के बेटे सोहन चौधरी से पुछताछ की गई जिसमे उसके द्वारा अपने पिता की हत्या करना कबूल कर बताया कि उसके पिता मृतक बाबुलाल द्वारा उसे खर्चे के रुपये नहीं दिये जाते थे इस बात को लेकर वह अपने पिता से नाराज था। इसी बात को लेकर उसके द्वारा 15 जून को रात्रि लगभग 10 बजे घटनास्थल पर मौका पाकर अपने पिता के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के 48 घंटे के भीतर ही अंधेकत्ल की वारदात का पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बेटे सोहन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अंधेकत्ल की उक्त गंभीर वारदात का पर्दाफाश करने में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति हितिका वासल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शशिकांत कनकने एवं एसडीओपी देपालपुर श्रीमति नीलम कन्नौज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर उपनिरीक्षक दीपक राठौर तथा उनकी टीम के सउनि हेमंत पुरोहित, आरक्षक राजपाल गुर्जर, राजेश चौहान, सुधीर शर्मा, द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है।
