इंदौर की एमजी रोड पुलिस ने एक हिंदू युवती की शिकायत पर मुस्लिम युवक के खिलाफ धर्मांतरण सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वहीं पीड़िता इंदौर के एक निजी कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी इसी दौरान एक युवक ने बहला-फुसलाकर उससे दोस्ती की और उसके बाद उसके कुछ अश्लील वीडियो बनाकर धर्मांतरण करने के लिए धमका रहा था फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पूरा मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र है एमजी रोड थाने पर पहुंचकर एक युवती ने एमजी रोड थाना प्रभारी संतोष यादव को जानकारी दी गई एक आरोपी मंसुर द्वारा मेरे साथ गलत हरकत करने गंदी गालियां देकर धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाया जा रहा है फिलहाल पूरे ही मामले में पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से खंडवा की रहने वाली है लेकिन पिछले वर्ष से इंदौर में रह रही है इस दौरान एक निजी कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स कर रही है कोर्स के दौरान मेरे साथ मंसूर कुतुबुद्दीन भी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है हम दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने धीरे-धीरे मुझे उसके जाल में फंसाया और अपने धर्म के बारे में रोज नई-नई बातें बताता,कुछ दिन बाद वह मेरे मोबाइल पर उसके मोबाइल से गंदे गंदे पोर्न वीडियो भेजने लगा मैंने उसको मना किया तो वह मुझे मैसेज में गंदी गंदी गालियां लिखने लगा उसके बाद वह मुझे कॉलेज में मिलता तो मुझे प्रेम की बातें करने लगा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा मुझे कालेज में सुनसान जगह पर ले जाकर गलत हरकत करने लगा मेरे ऊपर हाथ लगाता मेरे साथ बहुत सारी सेल्फी ली है उसकी एडिटिंग कर अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार धर्मांतरण करने के लिए दबाव बना रहा है, और युवती जब उसकी बातों का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती साथ ही वीडियो और फोटो को वायरल कर उसे बदनाम करने की भी धमकी भी दी जाती, फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित धर्मांतरण का प्रकरण दर्ज किया है और पूरे ही मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
