दुकानदार को पीटा, थाने जाते ही गल्ला लूटा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। दुकानदार रिपोर्ट लिखवाने गया तो बदमाश ने गल्ला लूट लिया। पुलिस ने मुकेश छोटेलाल आमेरिया निवासी शांतिनगर की शिकायत पर आरोपित अभिषेक बैस निवासी नार्थ यशवंत के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकेश की छोटे गणपति मंदिर के समीप आटो सर्विस की दुकान है। आरोपित जलती हुई लकड़ी लेकर आया और मारपीट करने लगा। मुकेश रिपोर्ट लिखवाने थाने गया तो आरोपित ने दुकान में घुसकर गल्ले से रुपये निकाल लिए।

Exit mobile version