दहेज के लिए प्रताड़ित महिला ने ली पुलिस की शरण पति सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार दहेज प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे ही ताजा मामले में फरियादी महिला द्वारा महिला थाने पर शिकायत दर्ज कराई हैं शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति सास-ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…।

इंदौर के महिला थाने पर लगातार रोजाना महिला संबंधित कई अपराध दर्ज किए जा रहे हैं और उसी के तारतम्य में ताजा मामला दहेज प्रताड़ना का महिला द्वारा दर्ज कराया गया है पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि 2021 में महिला की शादी कलाई नगर में रहने वाले एक कारोबारी के घर में की गई थी वहां पर उसके साथ आए दिन मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था और दहेज की मांग की जा रही थी महिला पर कई दिनों तक तो प्रताड़ना जलती रही लेकिन उसके बाद महिला ने पूरे मामले में अपने पक्ष के लोगों को शिकायत की शिकायत के बाद महिला थाने पर पूरे मामले में दोनों ही पक्षों के साथ पुलिस ने कई बार काउंसलिंग की काउंसलिंग के बावजूद भी मामला जब नहीं समाप्त हुआ तो पूरे मामले में महिला के कया अनुसार पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है

Exit mobile version