चोरों ने एक ही बिल्डिंग के 3 फ्लैट के ताले चटकाए लाखों का माल लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के नजदीक राऊ थाना इलाके के एक इमारत में चोरों ने दबिश दी है यहां 3 फ्लैट के ताले चटका कर चोर लाखों का माल उड़ा ले गए राऊ थाने में फरियादी प्रदीप कुमार अनिल शर्मा और मनोज ठक्कर ने चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया है उन्होंने बताया कि वह सार्थक कॉलोनी राऊ मैं रहते है

आपको बता दें बीती रात अज्ञात बदमाशों ने उनके फ्लैट के ताले तोड़े प्रदीप कुमार के फ्लैट से 75000 , अनिल शर्मा के फ्लैट से सोने चांदी के गहने चोरी हुए हैं वहीं मनोज ठक्कर के फ्लैट में क्या चोरी हुआ फिलहाल सामने नहीं आ पाया है बताया जा रहा है चोरी गए माल की कीमत 10 लाख से ज्यादा है

Exit mobile version