मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी ब्लड सेंटर द्वारा आगामी 27 मार्च को रक्तदान शिविर और 28 मार्च को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना है जिसकी जानकारी आज रिंकू शर्मा थैलेसीमिया चैरिटेबल हॉस्पिटल द्वारा पत्रकार वार्ता में दी
सोसाइटी के पदाधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पिछले 2 साल से ब्लड सेंटर के लाइसेंस के आवेदन की प्रक्रिया चल रही थी जिसमें कई खामियां निकाली गई थी और जिन की खामियों को दूर कर अब लाइसेंस जारी हो चुका है मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में सोसाइटी की एकमात्र ब्लड बैंक धर्मार्थ है जिसके शुरू होने से थैलेसीमिया हीमोफीलिया और एनीमिया जैसे रोगों के मरीजों को सुलभता से रक्त मुहैया हो पाएगा,, वही पदाधिकारियों ने पत्रकारों से जानकारी देते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी, देवास बीजेपी विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा विधायक रमेश मेंदोला सहित सामाजिक संस्था के विशेष गणमान्य नागरिक मौजूद रहेगे।
गौरतलब है कि 27 मार्च को आयोजित रक्तदान शिविर में चिराग फाउंडेशन के सहयोग से शहर के विभिन्न कॉलेजों के 6 छात्राएं भी रक्तदान करेगी जिसका शिविर का उद्घाटन शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव करेगा वही 28 मार्च को सेल्बी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
