महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था के विरोध में मंदिर के पुजारी बैठे धरने पर व्यवस्था सुचारू करने की मांग की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों दर्शन व्यवस्थाओं को लेकर काफी विरोध देखने को मिल रहा है आज महाकाल मंदिर के पुजारियों ने नंदी हॉल में खड़े रहकर विरोध किया इधर से नहीं निकलने देंगे प्रोटोकॉल वालों को धरना देते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया, पुजारियों का कहना है कि कुछ लोग प्रोटोकॉल का बहाना कर नंदीहाल से श्रद्धालुओं को दर्शन करा रहे हैं जिसकी वजह से गर्भ ग्रह से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पहले महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की जब बैठक होती थी उसमें हम पंडे पुजारियों को शामिल किया जाता था लेकिन अब समिति की बैठक में पंडे पुजारियों को शामिल नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से अवस्थाएं पनप रही है

Exit mobile version