थाने में घुसे 60 लोग पुलिस पर हमला कर छुड़ा ले गए 32000 रु के इनामी डकैत को

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
https://timenews.today/img/2023/04/WhatsApp-Video-2023-04-08-at-2.03.01-PM.mp4

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में 60 से अधिक लोगों ने शुक्रवार रात तीन बजे के लगभग एक पुलिस थाने में घुस कर वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और इसके बाद एक ईनामी डकैत सहित तीन आरोपियों को हिरासत से छुड़ा कर अपने साथ ले गए।
यह घटना आज तड़के करीब तीन बजे बुरहानपुर के नेपानगर थाने में हुई और हमलावरों ने पुलिस के कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की। अधिकारीयों ने बताया कि इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए बुरहानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि हमलावर गिरफ्तार किये गये 32 हजार रुपए के इनामी डकैत हेमा मेघवाल (40), मगन पटेल और एक अन्य युवक को अपने साथ हिरासत छुड़ा ले गए। इन तीनों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा, रात के समय इस थाने में चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। हमला करने वाले 60 से अधिक लोग थे, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। इन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Exit mobile version