थाने को बम से उड़ाने के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो थाने को बम से उड़ाने के साथ ही पुलिस कर्मियों को भी जान से मारने की सनसनी खेज फोन के माध्यम से धमकी दे रहा था फिलहाल इस पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ की जा रही है।

पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाला राहुल का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया उसके चलते उसकी पत्नी ने आरोपी राहुल की शिकायत बाणगंगा पुलिस को की और बाणगंगा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया और आए दिन इसी तरह से राहुल अपनी पत्नी के साथ विवाद करता और जब भी पत्नी पुलिस के पास शिकायत लेकर आती तो आरोपी अपनी पत्नी को पुलिस के बारे में ही अलग-अलग बातें कहता वह कभी पुलिस थाने को बम से उड़ने की बात करता तो कभी पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देता वहीं पिछले दिनों पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जब उसके फोन को ट्रैक किया गया तो इस दौरान उसने बाणगंगा थाने के सब इंस्पेक्टर सहित थाना प्रभारी को भी जान से मारने की धमकी देने से संबंधित फोन लगा दिए इसके बाद इस पूरे मामले में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तो वहीं जब पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया तो उसके पास एक पिस्टल भी जप्त की है जो कि अवैध बताई जा रही है तो वहीं यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसका थाने में हत्या का भी एक मामला है जिसमें वह जमानत पर लगातार फरार चल रहा है और इसका स्थाई वारंट भी निकला हुआ है फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है वहीं जांच पड़ताल में यह भी बात सामने आई है कि वह ड्राइवरी का काम करता है और पुलिसकर्मियों को वह नेपाल सहित अन्य जगहों से फोन लगाकर धमकी दे रहा था और घटना को अंजाम देने के बाद वह नेपाल में ही फरारी काट रहा था फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वह लगातार उससे पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version