इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने फर्जी तरीके से लोन दिलाने वाली गैंग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ी गई गैंग में दो महिलाएं भी शामिल है गैंग द्वारा शासकीय और प्राइवेट बैंकों से शासकीय कर्मचारी बता कर 3 करोड़ के फर्जी लोन दिलवाकर बैंकों को चुना लगा चुकी है
दरसअल इंदौर की एरोड्रम पुलिस को एसबी आई बैंक द्वारा एक शिकायत की गई थी कि पिछले दिनों बैंक से महिलाओं के नाम से दो 15 , 15 लाख लोन सेशन कराए गए थे जहा महिलाओं द्वारा गवर्मेंट सर्वेंट बताकर लोन लिया गया था जिसमे एक महिला द्वारा सीएमएचओ में कार्यरत बताया और दूसरी महिला ने शासकीय टीचर बता कर 15 , 15 लाख के लोन लिए थे वही जब पुलिस ने जब लोन के दस्तावेज की जांच की तो पता चला इस नाम की कोई भी महिला इस डिपार्टमेंट में नौकरी में नही करती है महिला द्वारा महीने की हर 1 तारीख बाय सेलरी एंड ट्रेजिडी के नाम से क्रेडिट हो रहा था इन खातों के जब पुलिस ने पता किया तो यह खाते होशंगाबाद और रायसेन से आपरेट होना पाया गया ।वही पकड़े गए गिरोह के 7 सदस्य शासकीय कर्मचारी बात कर फर्जी तरीके से करोड़ो के लोन दिलवा दिया करते थे पकड़े गए आरोपी द्वारा शासकीय और प्राइवेट बैंकों से करोड़ो के लोन दिलवा चुके है वही डिसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि आरोपी द्वारा फर्जी लोन लेने के लिए आधार कार्ड की फ्रंट की कॉपी किसी और कि और बेक साइड की कॉपी रिटायर्ड टी आई और वर्तमान की टीआई की लगा देते थे जिससे आसानी लोन सेशन हो जाता था वही पुलिस द्वारा आने वाले दिनों में बैंक अधिकारियों के साथ और भी कई लोगो को आरोपी बनाया जा सकता है बहरहाल सभी आरोपीयो से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है
