तेज रफ्तार आईसर ने महिला को मारी जोरदार टक्कर महिला की मौके पर मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रहे ऐसा ही एक मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक महिला अपने घर से निकलकर छोटा बांगड़दा की ओर खाना बनाने जा रही थी तभी तेज रफ्तार आईसर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है संगीता जोकि कैटरिंग का काम करती है वहां गांधीनगर से वह छोटा बांगड़दा की ओर जा रही थी सुपर कॉरिडोर से वह रोड पार् कर रही थी तभी तेज रफ्तार आईसर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी फिलहाल आईसर वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया है वही आईसर चलाने वाले युवक की तलाश में पुलिस जुट गई है

Exit mobile version