तेज रफ़्तार कर असंतुलित होकर पलटने से एक युवक की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार सड़क हादसे रुकने का नाम ही नहीं ले रही ऐसा ही एक मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक युवक कंपनी से अपने घर की ओर खाना खाने के लिए जा रहा था तभी तेज रफ्तार पलटने से युवक घायल हो गया घायल को 108 की मदद से उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान आज युवक की मौत हो गई है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है जहां नीरज नामक युवक एक कंपनी में काम करता है वही कल नीरज के दोस्तों के साथ नीरज खाना खाने के लिए होटल जा रहा था तभी नीरज की कार असंतुलित होकर पलट गई जहां नीरज घटनास्थल पर घायल हो गया था घायल नीरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां नीरज की आज मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच होती है

Exit mobile version