इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के सामने आए हैं जहां एक युवक ने जमीन की धोखाधड़ी के मामले में नकली दस्तावेज बनाकर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है जहां एक अनवर नामक युवक ने फरियादी के साथ नकली दस्तावेज जमीन की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है फरियादी ने जब जमीन के कागज मांगे तो अनवर के द्वारा नकली दस्तावेज तैयार कर फरियादी को दिए गए युवक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने पहुंचकर अनवर के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कराया है
