तेजाजी नगर पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार 17 मोबाइल किए पुलिस ने जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार देर रात बदमाशों की धरपकड़ के लिए वाहन चेकिंग के माध्यम से पुलिस संधिग्तो की धर पकड़ करने में जुटी हुई है इसी कड़ी में तेजाजी नगर पुलिस ने छ आरोपियों को गिरफ्तार किया है तो वही पकड़े गए आरोपियों के पास से 17 मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है जिसके बारे में पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है बता दे पिछले दिनों तेजाजी नगर पुलिस को एक फरियादी ने अपने मोबाइल लूट की शिकायत दर्ज करवाई थी अतः पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया था इसी दौरान एक क्षेत्र में जब चेकिंग पुलिस के द्वारा की जा रही थी तो कुछ युवक वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन पुलिस को देखने के बाद वह वापस से दूसरी ओर भागने लगे अतः पुलिस कर्मियों को उन पर शंका हुई और कुछ दूरी तक उनका पीछा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वहीं पकड़े गए आरोपियों विशाल, विक्की, सुभाष, वीरेश,भय्यू और चंद्रभान को गिरफ्तार किया गया है वहीं पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तकरीबन 17 से अधिक मोबाइल भी जब्त किए हैं जो उन्होंने आसपास के विभिन्न थाना क्षेत्र में लूटपाट कर एकत्रित किए थे और इन्हें कम कीमत में बेचने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहे थे लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 17 मोबाइल जब्त कर लिए है और उनसे पूछताछ की जा रही है तो वही जिन मोबाइलों को पुलिस ने जप्त किया है उनके आई आई एम नंबर के साथ ही अलग-अलग तरह से उनके बारे में जानकारी निकाली जा रही है और आने वाले दिनों में आरोपियों के भी आपराधिक रिकार्ड को निकालने की बात पुलिस के द्वारा कही जा रही है वहीं प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आ रही है कि पकड़े गए आरोपी नशे के लालच में इस तरह से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे और सभी आरोपी आदतन नशा करते हैं और जब उनके पास नशे के रुपए खत्म हो जाते थे तो वह लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद मोबाइल को बेचकर रुपए लेकर नशा खरीदते थे और उससे नशा करते थे फिलहाल पूरे ही मामले में आने वाले दिनों में आरोपियों की निशान देही पर कुछ और आरोपियों को भी पुलिस के द्वारा पकड़ने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version