इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र मे खड़े ट्रक मे लगी अचानक आग

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्र में लगातार बदमाशों के द्वारा अलग-अलग तरह की अपराधीक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, इसी कड़ी में एक घटना सामने आई इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में, जहां एक आइसर ट्रक में आगजनी की घटना सामने , फिलहाल दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आगजनी की घटना पर काबू पाया तो वही आइसर ट्रक के ड्राइवर ने कई तरह के आशंका व्यक्त की है तो वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस द्वारा जहां एक और कांबिग गश्त के साथ ही तमाम बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है तो वहीं दूसरी और बदमाशों का आतंक इस कदर है कि थाने के कुछ ही कदमों पर खड़े ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच जुटी है, इंदौर के बाणगंगा थाना के कुछ ही कदमों की दूरी पर ट्रक में आग लगने का मामला सामने आया है आइसर ट्रक चालक का कहना है कि वर्षों से यहां पर हमारे वहां खड़े हो रहे हैं लेकिन कभी ट्रक में आग देने की घटना नहीं हुई लेकिन बीती रात को 3:00 बजे अचानक से ट्रक में आग लग गई और ट्रक पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है वही ट्रक ड्राइवर का कहना है कि हैदराबाद से पतंजलि के बिस्किट भरकर राजगढ़ लेकर गए थे और फिर वहां पर खाली करने के बाद ट्रक को इंदौर लाया गया और फिर थाने के नजदीक ब्रिज के नीचे ट्रक को खड़ा कर दिया गया था और उसके आसपास भी कई ट्रक खड़े हुए थे लेकिन इस ट्रक में अचानक से आग लगी है पूरे मामले में पुलिस को भी शिकायत की गई है तो वहीं उनका कहना है कि किसी अज्ञात बदमाश ने इस पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है तो वहीं आसपास लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज खागाले जा रहे हैं।

Exit mobile version