तुला दान के लिए जा रहे मामा भांजे हुए सड़क हादसे का शिकार दुर्घटना में मामा भांजे की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के खजराना थाना क्षेत्र में मामा भांजे की मंदिर पहुंचने से पहले ही मौत हो गई मामा भांजे अपने परिवार के एक सदस्य के तुला दान के लिए खजराना गणेश मंदिर पहुंच रहे थे लेकिन जल्दबाजी में मंदिर से पहले एक कंटेनर से टकरा गए और दोनों की ही सड़क हादसे में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है वही कंटेनर को पुलिस द्वारा जब तक किया गया है

खजराना थाना जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक मामा ईश्वर परमार, उनका भांजा हर्ष चौहान उम्र 12 वर्ष अपने परिवार के एक सदस्य के तुलादान समारोह में शामिल होने खजराना मंदिर जा रहे थे वही खजराना मंदिर जाने से पहले तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने दोनों को ही टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई मौत के बाद राहगीरों द्वारा तुरंत कंटेनर संचालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है वही पुलिस द्वारा कंटेनर को हिरासत में लिया गया है और ड्राइवर के खिलाफ का मामला दर्ज किया है

Exit mobile version