तांत्रिक विद्या की आड़ में महिला का शारीरिक शोषण करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस के अनुसार आरोपित महिला को यह कहता था कि जिन्न खुश होगा तभी तुम्हारा काम होगा।
तांत्रिक विद्या की आड़ में महिला का शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा को क्राइम ब्रांच और परदेशीपुरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

आरोपित बाबा राजेश सुरियाल निवासी बड़वाह(खरगोन) महिला से घरेलू समस्याओं को तांत्रिक विद्या से ठीक करने का झांसा देकर शोषण करता था। साथ ही तंत्र विद्या के दौरान जिन्न को खुश करने के लिए महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाषनगर में एक व्यक्ति ढोंगी बाबा बनकर समस्या को ठीक करने की बात का झांसा देकर महिला के साथ अनैतिक शारीरिक शोषण कर रहा है। जिसपर आरोपित को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। वहीं यह बात भी सामने आई कि आरोपित महिला को यह कहता था कि जिन्न खुश होगा तभी तुम्हारा काम होगा।

इसी के चलते महिला उसकी जाल में फंस गई थी। वहीं किसी को कुछ बताने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देता था।

- Advertisement -
Exit mobile version