इंदौर के पास भेरूघाट में देर रात बस-ट्रक में भिड़ंत, 11 गंभीर घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • ट्रक पलटकर सड़क के दूसरी ओर गिर गया।

देर रात इंदौर के करीब भेरुघाट पर बस और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 11 लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए शहर के एमवाय अस्पताल लाया गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक ही पलटकर सड़क के दूसरी ओर गिर गया। इसमें ट्रक ड्राइवर की मौत की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां केबिन को काटकर ड्राइवर को निकाला गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। हादसा गंभीर होने के चलते देर रात भेरुघाट पर जाम की स्थिति भी बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की आवाजाही शुरू की।

Exit mobile version