तनिष्क शोरूम पर फर्जी वाउचर से खरीदी करते पकड़ाया बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआ पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है उसके ऊपर आरोप है कि तनिष्क शोरूम पर वह उन वाउचर से खरीदी करने पहुंचा था जो कहीं से धोखाधड़ी कर उसने हासिल किए थे भंवरकुआं थाने में फा रियादी राजेश सोलंकी की शिकायत पर आरोपी निकुंज शाह पिता ओमप्रकाश निवासी कनॉडिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

वही आरोपी ने तनिष्क शोरूम सपना संगीता रोड से दो सोने की चेन खरीदी जिसका 2 लाख का भुगतान क्विकसिल्वर वाउचर के माध्यम से किया बिल मयंक शर्मा और राम कपूर के नाम से बनवाए गए तनिष्क शोरूम को इस मामले में जानकारी मिली कि तमिलनाडु पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया है कि किसी अन्य व्यक्ति से धोखाधड़ी कर वह वाउचर लिए गए हैं आरोपी कल दोबारा खरीदारी करने आया तो कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया उन्होंने अपने ऑफिस पर फोन किया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है उसे पूछताछ जारी है ।

Exit mobile version