डीएवीवी ने फिर मारी बाजी, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने चुनाव में जीत की दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारत के सबसे खूबसूरत और साफ-सुथरे शहर इंदौर के नाम यूं तो कई रिकॉर्ड है और इन रिकार्डो में बढ़ोतरी से इंदौर के देवी अहिल्या विश्व विद्यालय के कर्मचारी अधिकारी भी लगातार अपना नाम शामिल कर रहे हैं… कुछ ऐसा बीते दिनों मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने किया जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है और इसकी खुशियां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अहिल्या दरबार में परिवार की मुखिया कुलपति ओर अपने साथियों के साथ बाटी…

दरअसल मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय (गैर शिक्षक )कर्मचारी महासंघ के प्रतिष्ठित चुनाव मे देवीअहिल्या विश्वविद्यालय कर्मचारी (गैर शिक्षक )संघ के अध्यक्ष चैनसिंह यादव उपाध्यक्ष के पद निर्वाचित हुए महासचिव रमेश कुशवाह कार्यकारणी के पद पर , संतोष रघुवंशी कार्यकारणी सदस्य के पद पर भरो मतो से विजयी हुए देवीअहिल्या विश्वविद्यालय के ही महेंद्र श्रीवास्तव को निर्वाचन उपरांत नई कार्यकारणी ने सर्वसम्मती से महासंघ का प्रवक्ता घोषित किया गया आपको बता दे कि प्रदेश के नो विश्वविद्यालयों के कर्मचारी संघो के 83 सदस्यों ने इस मतदान मे भाग लिया महासंघ के इस के इस चुनाव मे देवींअहिल्या विश्वविद्यालय के सदस्यों को सर्वाधिक मत मिलने का रेकार्ड भी बना ओर बना रिकार्ड अपने आप मे बड़ी उपलब्धि है और इसी का जश्न मनाते हुए साथियों ने एकत्र होकर चुने गए प्रतिनिधियों को बधाई दी…

Exit mobile version