इंदौर के समीप राऊ थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास तेज गति से आ रही बस डिवाइडर पर चढ़ गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई घटना आज़ गुरुवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है बस क्रमांक नंबर mp 46 p 0804 मनावर से इंदौर के लिए जा रही थी तभी अचानक बाइक सवार के सामने आ जाने से तेज गति से आ रही बस डिवाइडर से टकराकर इस पार से उस पार निकल गई बस की स्पीड इतनी तेज थी के वहां जब इस रोड से डिवाइडर टकराकर उस तरफ गई तो पेट्रोल पंप की दीवाल भी छतिग्रस्त हो गई बस की चपेट मे आने से एक बाइक सवार व्यक्ति पंकज दूबे की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा कर जांच शुरू कर दी है
