बढ़ती हुई चुनौती के अनुरूप इस और संस्था का ढलना संस्था को मजबूत बनाता है यह बात इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कंप्यूटर एजुकेशन डिपार्टमेंट में विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए साइबर क्राइम से संबंधित एक कोर्स के विधिवत शुरुआत के मौके पर कही डीएवीवी द्वारा साइबर सुरक्षा पर आधारित एक विशेष कोर्स की शुरुआत की गई है कोर्स की अवधि 4 माह की है और इस पाठ्यक्रम के माध्यम से हाल ही में सामने आने वाली चुनौतियों से भी पुलिस विभाग के साइबर वह क्राइम के बड़े अधिकारी छात्रों को कोर्स के दौरान विश्वविद्यालय पहुंचकर कोर्स से संबंधित व्यवहारिक जानकारियां भी देंगे…
शिक्षण संस्थानों में अपना सर्वप्रथम स्थान रखने वाले इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने फिर एक बार छात्र हित समाज हित और व्यक्तिगत हित के वर्तमान में आने वाली बड़ी चुनौतियों को लेकर एक बेहतर कदम उठाते हुए एक नए कोर्स की शुरुआत की है…साइबर सुरक्षा पर आधारित 4 महा के इस कोर्स को लेकर विधिवत शुरुआत सोमवार की गई शुरुआत में इस पाठ्यक्रम में पाठ्यक्रम की उपयोगिता और आम आदमी को साइबर अपराध की मुकम्मल जानकारी साथ ही इस पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्रों को सही मार्गदर्शन देने के मकसद से इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र विभाग की वरिष्ठ अधिकारी मनीषा सोनी पाठक और महकमे के साइबर क्राइम से जुड़े दो अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति रेनू जैन विभाग के जिम्मेदार डॉ माया इंगले सहित मौजूदा सभी छात्र इस नए कोर्स की विधिवत शुरुआत में मौजूद थे और मीडिया से बात करते हुए एक छात्रा ने की गई इस बेहतर पहल को एक बेहतर और अच्छा कदम बताते हुए 4 माह के इस कोर्स को मुकम्मल करने के बाद परिवार समाज और अपने साथियों को आने वाली चुनौतियों से किस तरह निपटा जाए बताते हुए शुरू करें नए कोर्स में खुशी जाहिर की है
