भंवर कुआं थाना क्षेत्र में स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में गैस कटर से काम करते समय एक बड़ा हादसा हो गया कटर की नली फट जाने से एक विस्फोट हुआ जिसमें 4 लोग घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है पुलिस हुए हादसे की जानकारी निकालने में जुटी है…
ट्रांसपोर्ट नगर में गैस कटर से कटाई का काम करते हुए गैस नली फट जाने से वर्कशॉप में काम कर रहे चार लोग जख्मी हो गए मामले की जानकारी भंवर कुवा पुलिस को लगी है और पुलिस अब अस्पतालों में भर्ती चारों घायलों से मामले की जानकारी जुटाकर मामले को आगे बढ़ाने के बात कह रही है घटना में किसकी लापरवाही रही और कैसे नली फटी जिससे 4 लोग घायल हुए यह तो अब पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा जांच अधिकारी के अनुसार चारों घायलों की हालत खतरे से बाहर है…
